पानीपत शहर: पानीपत| दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन में नई उम्मीद एवं आत्मविश्वास का संचार करने के उद्देश्य से 3, 4 और 5 दिसंबर को शिविर आयोजित किया जाएगा। भारतीय महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस शिविर का स्थान डेरा बाबा जोध सचियार निर्धारित किया है।
शिविर में दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। शिविर की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग, जिला रेडक्रॉस सोसायटी और जिला प्रशासन की अहम भूमिका रहेगी।
मामले का पूरा विवरण
इन विभागों के आपसी समन्वय से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग जनों तक शिविर का लाभ पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित विभागों एवं संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शिविर की तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांग जनों की सूची आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से वार्ड, गांव और मोहल्ले के अनुसार तैयार करवाई जाए। This website follows the DNPA Code of Ethics.।




