बुधवार, 18 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में पहली बार AI से होगी खेती, डिजिटल ग्रिड मैपिंग का काम शुरू

हरियाणा: AI Farming in Haryana : आज के दौर में हर क्षेत्र कृत्रम बुद्धिमता यानी AI का प्रचलन बढ़ रहा है। ऐसे में अब खेती भी इससे अछूती नहीं है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 12:30 pm बजे2 मिनट पठन2 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में पहली बार AI से होगी खेती, डिजिटल ग्रिड मैपिंग का काम शुरू
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में पहली बार AI से होगी खेती, डिजिटल ग्रिड मैपिंग का काम शुरू।
  • हरियाणा: AI Farming in Haryana : आज के दौर में हर क्षेत्र कृत्रम बुद्धिमता यानी AI का प्रचलन बढ़ रहा है।
  • क्योंकि अब खेती के लिए भी AI जमीन और फसल की जरूरत के अनुसार सुझाव देगा।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: AI Farming in Haryana : आज के दौर में हर क्षेत्र कृत्रम बुद्धिमता यानी AI का प्रचलन बढ़ रहा है। ऐसे में अब खेती भी इससे अछूती नहीं है।

क्योंकि अब खेती के लिए भी AI जमीन और फसल की जरूरत के अनुसार सुझाव देगा। इसके लिए हरियाणा में व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है।

मामले का पूरा विवरण

प्रदेश के 6 जिलों में इसके तहत ग्रिड मैपिंग का काम शुरू किया गया है। एआई का प्रयोग खेती में बढ़ने से फसल व जमीन को मिलने वाली खुराक स्टीकता के साथ पूरी की जा सकेगी।

अब इसके लिए किसानों को अनुमान लगाने की जरूरत नहीं रहेगी। क्योंकि निर्धरित 6 जिलों में मिट्टी की डिजिटल ग्रिड मैपिंग की जा रही है।

इससे एक डेटा तैयार होगा, जिसमें पता चलेगा कि जमीन में उर्वरता और पोषक तत्वों की क्या स्थिति है। साथ ही इसकी जानकारी किसानों को भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इन जिलों में हो रही ग्रिड मैपिंग नई व्यवस्था के तहत करनाल, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला के साथ हिसार में यह सुविधा मिलने जा रही है। इससे डिजिटल साइट ग्रिड मैपिंग होगी।

इसके माध्यम से किसानों को खेतों की मिट्टी से जुड़ी जानकारियां सही प्रकार से मिल सकेंगी। इसके लिए सरकार डिस्कवरी टू डिलीवरी मॉडल के तहत प्रयोगशालाओं में विकसित तकनीक कर रही है।

इसको खेत तक पहुंचाया जाएगा। मिट्टी के हिसाब से होगा फसल का चयन यह तकनीक विकसित होने से निर्धारित खेत की मिट्टी के हिसाब से ही यह तय हो सकेगा कि इसमें किस फसल और किस किस्म की बिजाई करनी उचित रहेगी।

इसके अलावा बिजाई के समय से लेकर जरूरी उर्वरकों की जानकारी भी किसानों को मिलेगी। सबसे बड़ी सहायता मौसम में आने वाले बदलावों के रूप में मिलेगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत ब्रेकिंग सुर्खियां

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में पहली बार AI से होगी खेती, डिजिटल ग्रिड मैपिंग का काम शुरू | पानीपत लाइव - Panipat Live