समालखा: पानीपत के समालखा क्षेत्र के गांव हथवाला के खेतों में तेंदुआ दिखाई देने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
पिछले कुछ दिनों में कई ग्रामीण खेतों की ओर जाते समय इस जंगली जानवर को देखने का दावा कर चुके हैं। एक ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाने की कोशिश भी की, लेकिन नजदीक देखकर उसके हाथ-पैर फूल गए और वह बिना वीडियो बनाए वहां से लौट आया।
मामले का पूरा विवरण
कच्चे रास्तों पर पंजों के निशान मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार को पहली बार एक व्यक्ति को खेतों में यह जानवर दिखाई दिया था।
उस समय उसने इसे बिलाव समझकर किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद अलग-अलग ग्रामीणों ने इसे देखने की बात बताई तो लोगों को इसकी गंभीरता का एहसास हुआ।
रक्सेड़ा गांव के इंद्र की तरफ लपका रक्सेड़ा गांव के इंद्र ने भी इसे देखने का दावा किया है। ग्रामीण के मुताबिक, जानवर ने इंद्र की तरफ छलांग लगाई, जिससे वह घबरा गया।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
वहीं, आज एक अन्य ग्रामीण स्कूटी से खेतों के कच्चे रास्ते से गुजर रहा था। सामने जंगली जानवर दिखाई देने पर उसने तुरंत स्कूटी रोकी और वापस लौट गया।
लगातार मिल रही सूचनाओं और पंजों के निशान से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने खेतों में अकेले जाने से परहेज करना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच करने और जानवर की तलाश के लिए टीम भेजने की मांग की है। This website follows the DNPA Code of Ethics.।




