खेल व युवा: Haryana Sports Infrastructure : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के खेल स्टेडियम को सुधारने के लिए कदम उठाया जा रहा है। जहां पर नए स्टेडियमों को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है।
इसी दिशा में चरखी दादरी के गांव समसपुर स्थित स्टेडियम का व्यापक विकास किया जाएगा। स्टेडियम के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करवाने और नए आधुनिक खेल मैदान विकसित करने के लिए 59 करोड़ 26 लाख 11 हजार रुपये का संशोधित एस्टीमेट तैयार किया गया है।
मामले का पूरा विवरण
अब तक स्टेडियम के निर्माण पर 20 करोड़ 79 लाख 88 हजार 210 रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से संशोधित एस्टीमेट खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक को भेजकर प्रशासनिक स्वीकृति और बजट जारी करने का अनुरोध किया गया है।
विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि समसपुर स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित करने की योजना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़े।
प्रस्ताव के अनुसार स्टेडियम में 10.11 करोड़ रुपये की लागत से रनिंग ट्रैक, 7.20 करोड़ रुपये से हाकी मैदान और 5.72 करोड़ रुपये से फुटबाल मैदान विकसित किया जाएगा। इसके अलावा दो-दो हँडबाल, वालीबाल, बास्केटबाल और लान टेनिस कोर्ट तथा कबड्डी के दो मैदान भी तैयार किए जाएंगे।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
पहले से अधूरे पड़े स्विमिंग पूल और बैडमिंटन हाल के निर्माण कार्य भी पूरे करवाए जाएंगे। विधायक ने बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ियों के निर्माण पर 1.44 करोड़ रुपये तथा सड़क और पार्किंग व्यवस्था पर 2.69 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त बिजली व्यवस्था पर 15.10 करोड़ रुपये, फर्नीचर पर एक करोड़ रुपये, बागवानी पर 70.76 लाख रुपये और अग्निशमन उपकरणों पर 25.38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
अन्य सिविल और जनस्वास्थ्य संबंधी कार्य भी परियोजना का हिस्सा हैं। स्टेडियम परिसर में अन्य सिविल और जनस्वास्थ्य संबंधी कार्य भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा हैं जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों में भारी उत्साह है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के मिलेंगे अवसर सुनील सांगवान ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अंचल में खेलों का आधारभूत ढांचा मजबूत करना और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
समसपुर स्टेडियम के विकसित होने से चरखी दादरी सहित आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा और जिले की खेल प्रतिभाओं को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।
वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।
जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।
जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




