मंगलवार, 17 नवंबर 2026
इसरानापानीपत ब्रेकिंग

अब एक ही छत के नीचे होंगे तहसील और SDM के काम, 9.74 करोड़ से बना नया भवन

इसराना: SDM office new building : पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में अब एसडीएम व तहसील कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो गए हैं।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 01:20 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
अब एक ही छत के नीचे होंगे तहसील और SDM के काम, 9.74 करोड़ से बना नया भवन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • अब एक ही छत के नीचे होंगे तहसील और SDM के काम, 9.74 करोड़ से बना नया भवन।
  • इसराना: SDM office new building : पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में अब एसडीएम व तहसील कार्यालय नए भवन में।
  • ऐसे में पटवारियों के लिए दूसरे स्थान पर बैठने की व्यवस्था थी।
  • इसराना से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

इसराना: SDM office new building : पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में अब एसडीएम व तहसील कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो गए हैं। यहां तहसील कार्यालय को लंबे समय से बीडीपीओ कार्यालय में चलाया जा रहा था।

ऐसे में पटवारियों के लिए दूसरे स्थान पर बैठने की व्यवस्था थी। इससे तहसील के अंतर्गत आने वाले 28 गांवों के लोगों को परेशानी रहती थी।

मामले का पूरा विवरण

अब सरकार ने बीडीपीओ कार्यालय के पास ही मांडी रोड पर सवा दो एकड़ में 9.74 करोड़ रुपये की लागत से तहसील कार्यालय के लिए तीन मंजिला भवन का निर्माण किया है। ऐसे में तहसील कार्यालय को अब इस नए भवन में किया गया है।

इसके साथ ही उपमंडल अधिकारी यानी एसडीएम का कार्यालय भी तहसील कार्यालय के भवन में ही इसी भवन में दूसरी मंजिल पर बना दिया गया है। यह कार्यालय पहले रेस्ट हाउस में चल रहा था।

इससे लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि नए तहसील कार्यालय में तहसीलदार के साथ-साथ नायब तहसीलदार, कानूनगो के अलवा सभी 28 गांवों के पटवारी भी एक ही जगह बैठेंगे।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इससे जहां राजस्व विभाग संबंधित सभी कार्य एक ही छत के नीचे हो सकेंगे, वहीं अन्य प्रशासनिक कार्य भी यहीं होंगे। अब इसाराना उपमंडल में आने वाले सभी 64 गांवों के लोगों को यहां सेवाएं मिल सकेंगी।

यहां कार्यालय को पूरी तरह से शिफ्ट करने के लिए एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने भवन का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि नए भवन में कुछ काम अभी तक बाकी हैं।

जैसे पेयजल की सुविधा दी जानी है। इसके अलावा लाईट के साथ-साथ फॉल सिलिंग का काम बचा है।

ई दिशा केंद्र और पार्किंग का काम भी अभी होना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पत्र लिखा जाएगा।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
अब एक ही छत के नीचे होंगे तहसील और SDM के काम, 9.74 करोड़ से बना नया भवन | पानीपत लाइव - Panipat Live